फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against eight people in case of deadly attack on police personnel in kapurthala

कपूरथला में पुलिस पर हमला: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दो की हालत नाजुक, आठ पर केस दर्ज

Sun, 16 Oct 2022 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Oct 2022 06:55 PM IST
सार

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कोतवाली थाना के सिपाही नवदीप सिंह के बयान पर सदर थाना में एक महिला समेत आठ आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Case filed against eight people in case of deadly attack on police personnel in kapurthala
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले के तलवंडी मेहमा गांव में शनिवार को पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब कपूरथला के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कोतवाली थाना के सिपाही नवदीप सिंह के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। इन नामजद आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। 

विज्ञापन


पुलिस पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर और भी कई आरोपी नामजद किए जा सकते हैं। शनिवार को कपूरथला के गांव तलवंडी मेहमा में कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस पर बेसबॉल बैट और तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। इसमें दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन


इनमें एक पुलिसकर्मी परमिंदर सिंह और एक राहगीर जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कोतवाली थाना के सिपाही नवदीप सिंह के बयान पर सदर थाना में एक महिला समेत आठ आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय कुमार, मनी, अकविंदर कौर पत्नी विनय कुमार सभी निवासी गांव कादूपुर और कालू, पवनदीप, जरनैल सिंह, अजय और विशाल निवासी तलवंडी महमा को पुलिस ने नामजद किया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल जरनैल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed