{"_id":"6694a5bc104db9a3e406314e","slug":"case-against-bsf-inpector-in-misdeed-with-minor-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur: सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बहाने से अपने साथ ले गया था BSF इंस्पेक्टर, दरिंदगी कर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hoshiarpur: सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बहाने से अपने साथ ले गया था BSF इंस्पेक्टर, दरिंदगी कर भागा
Mon, 15 Jul 2024 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:59 AM IST
सार
आरोपी बीएसएफ इंस्पेक्टर बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां उसकी आवाज सुनकर वहां पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में तैनात एक इंस्पेक्टर पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने यह घटना होते देखी। इस पर शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि खरकान स्थित प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक ब्लॉक में तैनात इंस्पेक्टर गुलाम मुतांजा ने 26 जून की रात करीब 9 बजे नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां देर शाम बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसे ढूंढने गई थी। जब उसने पास में खड़ी गाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनी, तो वह दौड़ी और देखा कि इंस्पेक्टर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है।
उन्होंने बताया कि जैसे ही आरोपी मुतांजा ने बच्ची की मां को देखा, वह भाग गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि जब वह खेल रही थी, तब इंस्पेक्टर उसके पास आया और बहाने से उसे अपने साथ ले जाने लगा। जब उसने मना कर दिया, तो वह कथित तौर पर उसे खड़ी गाड़ियों के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होशियारपुर के पुलिस उपाधीक्षक (शहर) अमरनाथ ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।