{"_id":"56ffb6d84f1c1b1771f0010f","slug":"car-hit-rehri-driver-man-died-in-road-accident-car-accident-chandigarh-accident-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे रेहड़ी वाले को कार ने कुचला, मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रहे रेहड़ी वाले को कार ने कुचला, मौत, आरोपी गिरफ्तार
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव जीएमसीएच-32 अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हल्लोंमाजरा निवासी तूफान (22) रात को अपनी कुल्फी की रेहड़ी ले कर घर लौट रहा था।
जैसे ही तूफान ट्रिब्यून चौक पार करके आगे निकला तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात को करीब 11.30 बजे हुआ। राहगीरों ने हादसे की सूचना 100 पर कॉल कर के दी। मौके पर पीसीआर पहुंची व तूफान को जीएमसीएच -32 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने तूफान को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी टैक्सी ड्राईवर राहुल (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल भी हल्लो माजरा का ही रहनेवाला है। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी और दो बच्चे शहर से बाहर गये हुए थे। उनको सूचना दे दी गई है। जब वो वापस आयेंगे तब शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।