{"_id":"58e545ba4f1c1b41485b558f","slug":"car-got-fire-near-raj-bhawan-punjab-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बची कार मालिक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजभवन के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बची कार मालिक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
राजभवन के पास चलती कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राजभवन के पास बुधवार दोपहर होंडा अकॉर्ड कार के इंजन में अचानक आग लग गई। कार सेक्टर-5 निवासी तरुण की बतायी जा रही है। हादसे के वक्त चालक और मालिक ने कार से बाहर निकल कर जान बचाई और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारी के अनुसार गाड़ी के इंजन में आग शार्ट सर्किट से लगी है। कार सेक्टर-8 निवासी बिजनेसमैन तरुण की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-8 स्थित एक कोठी में ड्राइवर राजकुमार काम करता है। दोपहर में वह घर के एक नौकर के साथ होंडा अकॉर्ड गाड़ी से किसी काम से जा रहे थे। जब गाड़ी पंजाब राजभवन के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने गाड़ी रोकी और खुद और मालिक गाड़ी से बाहर आए। देखते ही देखते गाड़ी के इंजन में आग लग गई और लपटें उठने लगी।
तरुण ने गाड़ी में आग लगने की सूचना फायर विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और गाड़ी के इंजन में लगी आग पर काबू पाया। तरुण के अनुसार आग लगने से गाड़ी का डेश बोर्ड और सीट जल गई है।