फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   car fell in bhakhra river, father son flow in bhakhra river, bhakhra river incident

भाखड़ा नहर में गिरी पुलिस अफसर की कार, बाप-बेटे की मौत

Fri, 22 Apr 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 22 Apr 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
car fell in bhakhra river, father son flow in bhakhra river, bhakhra river incident
रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर और बेटा कार समेत भाखड़ा नहर में गिर - फोटो : अमर उजाला
पटियाला के समाना में रिटायर्ड पुलिस अफसर की कार भाखड़ा नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार बाप-बेटे की की मौत हो गई। बेटे का शव को कार से ‌ही बरामद हुआ, वहीं बाप के शव की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक कार का संतुलन बिगड़ जाने से यह नहर में गिरी है। समाना सिटी इंचार्ज रणबीर सिंह ने कहा कि मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच की जाएगी। फिलहाल 174 की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


समाना सिटी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस से साल 2012 से बतौर इंस्पैक्टर रिटायर हुए हजूरा सिंह औलख (63) निवासी बाजवा कालोनी पटियाला जो अलीपुर के सरपंच भी हैं, वह मंगलवार बाद दोपहर करीब तीन बजे अपने बेटे गुरप्रीत सिंह औलख (33) के साथ स्कार्पियो कार में किसी घरेलू काम के सिलसिले में समाना के नजदीकी गांव जोड़ामाजरा गए थे। गांव के नजदीक भाखड़ा नहर के पुल पर आकर अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों बाप-बेटा कार समेत नहर में गिर गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक यह हादसा मंगलवार शाम करीब चार बजे हुआ। जैसे ही हादसे की जानकारी पुलिस को मिली, तो पुलिस ने मंगलवार शाम से ही गाड़ी की गोताखोरों की मदद से युद्ध स्तर पर तलाश करनी शुरू कर दी थी। बुधवार को बड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने कार को पुल से करीब 200-300 मीटर की दूरी पर ही ढूंढ निकाला। जिसमें से रिटायर पुलिस अधिकारी के बेटे की लाश बरामद हो गई है। जबकि रिटायर पुलिस अधिकारी की लाश की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का एक दरवाजा खुला होने के कारण लाश के आगे बहने की पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है। उप कप्तान पुलिस सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि हादसे की गहनता से जांच की जा रही है और पूर्व पुलिस अधिकारी की लाश को ढूंढने के लिए नहर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। बेटे गुरप्रीत सिंह औलख की लाश पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed