फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car bumped activa, teacher expire

बेचारी को टक्कर मारी और भाग गया, मौत

Mon, 11 Nov 2013 10:58 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
Car bumped activa, teacher expire
सेक्टर 51/52 की विभाजित सड़क पर कार की टक्कर से एक्टिवा सवार मोहाली के सेक्टर-70 निवासी महिला टीचर हरभजन कौर की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, एक्टिवा चला रही दूसरी टीचर अनु गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों ही टीचर सोहाना के प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं और एक्टिवा से घर जा रही थीं। हादसे के बाद कार चालक मौके से गाड़ी भगाकर ले गया। राहगीर ने कार का पीछा कर चालक फिरोजपुर निवासी गुरप्रीत सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सेक्टर-36 थाना पुलिस ने घायल टीचर अनु गुप्ता की शिकायत पर कार चालक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

मोहाली फेस ग्यारह निवासी टीचर अनु गुप्ता शनिवार को एक्टिवा पर हरभजन कौर के साथ सोहाना स्थित प्राइमरी स्कूल से घर आ रही थीं। सेक्टर 51/52 की विभाजित सड़क पर कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही दोनों टीचर घायल हो गईं। राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों टीचरों को अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने हरभजन कौर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed