फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car accident in chandigarh

पहले सेंट्रो पलटी, फिर चार गाड़ियां टकराईं

Sun, 09 Mar 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Mar 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
car accident in chandigarh

सेक्टर-7 के कार बाजार के सामने सेक्टर 19 में मध्यमार्ग पर खड़ी कारों से बचने के चक्कर में एक सेंट्रो पलट गई।

विज्ञापन


गाड़ी दो बार पलटी और साइड में खड़ी गाड़ी लांसर कार से टकराकर सीधी हो गई। हादसा होते ही जाम लग गया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसके आधे घंटे बाद दोबारा से सेक्टर-7 में एक के बाद एक चार गाड़ियां टकरा गईं और फिर जाम लग गया।

जानकारी के मुताबिक सेंट्रो कार चालक दोपहर ढाई बजे सेक्टर 26 से सेक्टर 8 की तरफ जा रहा था। सेक्टर 19 के पास अचानक सामने गाड़ियां खड़ी देख उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


कार पलट कर लांसर गाड़ी से टकरा गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर सेट्रों में सवार युवक को बाहर निकाला।

लोग वाहन सड़कों पर खड़ा कर चले जाते हैं :
चश्मदीद राकेश शर्मा ने बताया कि सड़क हादसा कार बाजार के कारण हुआ है। कार बाजार में आए लोग लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं।

सेक्टर-7 निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सड़क पर गाड़ी रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। पुलिस अगर वहां पर मौजूद हो तो कोई भी गाड़ी सड़क पर खड़ी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed