{"_id":"5b5752b54f1c1b4f748b6936","slug":"captain-kshitij-kalia-s-death-due-to-negligence-of-truck-driver-in-kurukshetra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की लापरवाही से सेना के कैप्टन क्षितिज कालिया की मौत, मेजर जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक की लापरवाही से सेना के कैप्टन क्षितिज कालिया की मौत, मेजर जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन क्षितिज कालिया की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक की लापरवाही ने क्षितिज कालिया(27) की जान ले ली। पिपली में जीटी रोड स्थित चिड़ियाघर के पास कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक कट मारा। कैप्टन की कार ट्रक में पीछे जा भिड़ी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार मेजर हर्ष कुमार काकरान की हालत गंभीर है। ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैप्टन क्षितिज कालिया हिसार कैंट और घायल मेजर काकरान श्रीनगर में तैनात थे।
हादसा मंगलवार तड़के 4 बजे के करीब हुआ। कैप्टन क्षितिज अपने दोस्त मेजर काकरान के साथ हिमाचल टूर से लौट रहे थे। सदर थाना के प्रभारी निर्मल सिंह के मुताबिक, कार से आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक कट मारा। कैप्टन कालिया की गाड़ी ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। राहगीरों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने कैप्टन क्षितिज कालिया को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन कैप्टन के कुरुक्षेत्र में रहते रिश्तेदार उन्हें कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सेना ने भेजा हेलीकॉप्टर, लेकिन हो चुकी थी देर
सेना मुख्यालय में इस घटना सूचना मिलते ही एक हेलीकॉप्टर कुरुक्षेत्र भेजा गया था, ताकि घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से एमरजेंसी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। लेकिन तब तक कैप्टन कालिया को मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के दौरान सेना पुलिस से कमांडेंट सीओ चांद सरोहा, सब इंस्पेक्टर मुखविंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच की। हिसार में तैनात सूबेदार ऋषिकेश गुर्जर सहित भारतीय सेना के कई जवान पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे। कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

मेजर दोस्त के साथ हिमाचल घूम कर दिल्ली लौट रहे थे कैप्टन कालिया
क्षतिग्रस्त कार
कैप्टन क्षितिज कालिया अपने दोस्त मेजर हर्ष कुमार के साथ हिमाचल घूमने के लिए गये हुये थे। वापिसी लौटते समय मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित चिड़ियाघर के निकट यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे के बाद एक सरकारी और प्राइवेट अस्पताल सहित कैप्टन कालिया को तीन अस्पतालों में दाखिल कराया गया, लेकिन तीनों जगह डाक्टर कैप्टन कालिया के जीवन को बचाने में विफल रहे और सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर कैप्टन क्षितिज कालिया की मृत्यु हो गई।
इकलौते पुत्र का शव देख रो-रो कर बेहाल हुए माता पिता
न्यू दिल्ली के द्वारिका के सेक्टर 10 निवासी क्षितिज कालिया भारतीय सेना में कैप्टन थे। वे रेजीमेंट 83 आर्म्ड हिसार में तैनात थे। उनके साथ कार में सवार मेजर हर्ष कुमार श्रीनगर में तैनात हैं। कैप्टन क्षितिज कालिया के पिता वीरेंद्र कालिया वोकहार्ट दवा कंपनी में नेशनल सेल्स मैनेजर हैं। पिता वीरेंद्र कालिया व माता नीलम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अपने इकलौते बेटे का शव देख रो-रो कर बेहाल हो गए।