{"_id":"c9dc2ae31458fe20e733ead012415d59","slug":"buy-girl-for-prostitution-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप ने 'धंधा' कराने वालों को बेच दी बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बाप ने 'धंधा' कराने वालों को बेच दी बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 25 Apr 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देह व्यापार के लिए नाबालिग को उसके मां-बाप से खरीदने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह रैकेट चलाने के मुख्य आरोपी चंडीगढ़ निवासी राहुल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में लड़की के मां-बाप पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जो फिलहाल जेल में हैं।
28 मार्च को जालंधर निवासी एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, जीरकपुर निवासी राहुल, सेक्टर-21 पंचकूला निवासी विकास व चंडीगढ़ निवासी राहुल उर्फ गंजा व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
लड़की की शिकायत के मुताबिक उसके मां-बाप उसे वेश्यावृत्ति के लिए बेचते थे। 28 मार्च को उसे राहुल के हवाले किया गया।
राहुल, विकास व एक अन्य राहुल उसे गाड़ी में जीरकपुर की एक सोसाइटी में ले गए और वहां एक फ्लैट में छोड़ दिया। इस फ्लैट में दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। उन लड़कों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर दुराचार किया।
विज्ञापन