फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   businessman was sent to prison by telling Drug traffickers, Released by Court

पुलिस के जुल्म की दास्तां अदालत में बेपर्दा

Thu, 08 May 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)। Updated Thu, 08 May 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
businessman was sent to prison by telling Drug traffickers, Released by Court

भवानीगढ़ पुलिस थाने की ओर से एक दुकानदार को नशे का कारोबारी बताकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के झूठे मामले को अदालत ने बेनकाब कर दिया है।

विज्ञापन


दुकानदार डेढ़ साल से जेल में बंद है। अदालत ने वीरवार को उसे तुरंत रिहा करने के आदेश जारी कर दिए।

पीड़ित दुकानदार शांति स्वरूप गोयल के वकील सईद शब्बीह हैदर ने वीरवार को पत्रकारों को बताया कि पीड़ित कस्बा भवानीगढ़ के पास स्थित गांव माझी का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह करियाने की दुकान चलाता है। अर्से से उसके गांव में कुछ लोगों के साथ राजनीतिक मतभेद चले आ रहे थे। उन्होंने भवानीगढ़ पुलिस के साथ बातचीत करके उसे अठारह सौ से अधिक नशीले कैप्सूल की तस्करी करने के आरोप में 2012 में गिरफ्तार करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के वकील एसएस हैदर ने नशा तस्करी की स्पेशल अदालत में न्यायाधीश संदीप सिंगला को बताया कि पुलिस ने दर्ज मामले में दुकानदार को जिले के बिम्बनी पुल से गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है जबकि गांव माझी के एक शख्स ने अदालत में पेश होकर दिए बयान में कहा है कि पुलिस दुकानदार शांति स्वरूप को उसके घर से उठा ले गई थी।

उस समय दुकानदार के पास कुछ भी नहीं था। इस संगीन मामले में सख्त धाराओं के कारण उसकी जमानत भी नहीं हो पाई थी इसलिए अगस्त 2012 से दुकानदार शांति स्वरूप जेल में बंद है।

पुलिस की इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए जज संदीप सिंगला ने पीड़ित को बरी कर जेल से रिहा करने के आदेश दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed