फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Businessman sitting on dharna with family

परिवार के साथ धरने पर बैठा उद्योगपति

Thu, 29 May 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 May 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
Businessman sitting on dharna with family

यूटी के चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) से परेशान होकर शहर के एक उद्योगपति मुकेश बंसल वीरवार को सेक्टर-9 स्थित सीएचबी के चेयरमैन और सीपीसीसी के वाइस चेयरमैन सत्यगोपाल के कार्यालय के बाहर परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने धरना खत्म किया। अब सत्यगोपाल शुक्रवार दोपहर को बंसल से मिलेंगे।

विज्ञापन


बंसल का आरोप है कि दिसंबर, 2013 में सीपीसीसी ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उनके उद्योग भारत इंडस्ट्रीज को सील कर दिया था। पिछले छह महीने से वे कई बार सत्यगोपाल से मिलने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे मिलते ही नहीं है। फैक्ट्री सील होने से उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हो रहा है और उनका पूरा परिवार तनाव में है। बंसल ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में फ्लेक्सिबल कंटेनर और प्लास्टिक ग्रेन्यूल बनते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सीपीसीसी से मंजूरी लेने के लिए जब आवेदन किया तो उनकी फैक्ट्री का निरीक्षण कराया गया। लेकिन, निरीक्षण के बाद गलत रिपोर्ट दे दी गई कि उनके यहां प्लास्टिक कैरी बैग्स बनते हैं। इसका कोई सुबूत भी नहीं मिल सका। इसके बावजूद उनकी फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सीपीसीसी के कई अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद वे सीपीसीसी के वाइस चेयरमैन सत्यगोपाल से मिलने कई बार आ चुके हैं लेकिन वे मिलते नहीं हैं। इस पर उन्हें मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed