फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Business death by standing in line from hours, jalandhar news

नोटबंदी ने ली एक और जान, डेढ़ घंटे से लाइन में खड़े कारोबारी की मौत

Tue, 29 Nov 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 29 Nov 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
 Business death by standing in line from hours, jalandhar news
मौत - फोटो : Demo Pic
नोटबंदी के कहर ने एक कारोबारी की जीवन लीला समाप्त कर दी। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ पैसे निकालने के लिए आदर्श नगर चौक के पास स्थित बैंक आफ बड़ौदा की ब्रांच के बाहर लाइन में लगा हुआ था। इस दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राम नगर के रहने वाले रेशम लाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


 पैसे लेने वाले लोगों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से बैंक के मैन गेट को बंद रखा गया। सभी लोगों को टोकन देकर बुलाया जा रहा था। कपड़े का कारोबार करने वाले रेशम लाल अपनी पत्नी अमरजीत कौर के साथ बैंक आफ बड़ौदा आए थे। बैंक का खाता अमरजीत कौर और रेशम लाल दोनों के नाम पर था। पैसे निकालने के लिए रेशम लाल करीब डेढ़ घंटे तक लाइन में लगे रहे। करीब सवा 12 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही तुरंत ब्रांच मैनेजर सुशांत मिश्रा बैंक के बाहर आए। उन्होंने कहा कि रेशम लाल जमीन पर लेटा हुआ था और तीन-चार लोग उसे पंपिंग दे रहे थे। बाहर खड़े लोगों में से ही किसी ने एंबुलेंस को फोन कर दिया था। मौके पर पहुंची एंबुलेंस रेशम लाल को आदर्श नगर चौक के पास स्थित बत्रा अस्पताल लेकर गए। उनकी पत्नी अमरजीत कौर ने घटना की जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दी तो सभी अस्पताल में पहुंच गए। अस्पताल में कुछ समय इलाज के बाद डॉक्टरों ने रेशम लाल को मृतक घोषित कर दिया। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार रेशम लाल को बीपी की समस्या थी और काफी समय से लाइन में खड़े होने की वजह से शायद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed