फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bus overturns in ludhiana, several injured in accident

पंजाब में सवारियों से भरी मिनी बस पलटी, एक की मौत...दो दर्जन से ज्यादा घायल

Wed, 14 Nov 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगरांव/ मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगरांव/ मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Wed, 14 Nov 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
bus overturns in ludhiana, several injured in accident
दुर्घटनाग्रस्त बस

लुधियाना के हंबड़ा के गांव आलीवाल में मंगलवार सुबह सवारियों से भरी मिनी बस पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। लोगों की चीख पुकार सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर जगरांव पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में दाखिल कराया। हादसे में गांव लीहा के रहने वाले गुरमीत सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव हंबड़ा से जगरांव जाने के लिए मिनी बस मंगलवार सुबह निकली थी। बस वालों ने बस में सवारियां इतनी भर लीं कि वह ओवरलोड हो गई। जब बस गांव आलीवाल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू होकर पलट गई। बस के पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास घरों में रहने वाले लोग बाहर आ गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने बस के शीशे तोड़े और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद सेहत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती घायल

हादसे में कर्मजीत कौर(30), कुलवंत कौर (40), गुरदीप कौर (30), कुलजीत सिंह (30), जगपाल सिंह (25), कौशल्या (50), मनप्रीत (20), प्रभजोत (23), बलविंदर (25), कृष्णा देवी (50), वीरो (50), पूजा (38), कुलवंत (40), गगनदीप समेत  के अलावा अन्य लोग है जो निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस बाकी घायलों का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले में मृतक जजपाल सिंह के चाचा दरबारा सिंह की शिकायत बस ड्राइवर परमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed