फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bus hit activa in nakodar, girl and boy dead

बस ने एक्टिवा को टक्कर मारी, युवक-यवती की मौत

Sat, 20 Feb 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर(पंजाब) Updated Sat, 20 Feb 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
bus hit activa in nakodar, girl and boy dead

पंजाब के नकोदर में बस ने एक्टिवा सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। हादसे में एलपीयू के दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत। युवती की पहचान जालंधर कैंट की रहने वाली पूजा जोशी (20)  व मिलन शर्मा (22) निवासी कैंट के रूप में हुई  है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक मिलन शर्मा पुत्र सुबोध शर्मा एलपीयू में फैशन डिजाइनिंग कर रहा था और उसके इलाके की रहने वाली पूजा जोशी एलपीयू से बीकाम कर रही थी। दोनों शनिवार को एक्टिवा पर सवार होकर नकोदर में माथा टेकने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में कंग साबू के पास पुली पर नकोदर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने सीधी टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह से खून से लथपथ हो गए लेकिन किसी ने वहां से नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा जोशी की मौत तो घटनास्थल पर हो गई थी लेकिन काफी समय तक घायल अवस्था में मिलन शर्मा पड़ा तड़पता रहा, जिसको किसी ने अस्पताल तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। आखिरकार एक जानकार ने उसको अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मिलन शर्मा भी प्राण त्याग चुका था।


मिलन शर्मा के पिता सुबोध समाचार पत्रों के हाकर हैं और जैसे ही समाचार कैंट में पहुंचा तो घर में चीखों पुकार मच गई। पूजा जोशी के पिता बैंक मैनेजर हैं। पुलिस ने रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस की टीम चालक की शिनाख्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed