फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bump in Truck-Tempo in Ropar, 3 pilgrims dead

रोपड़ में ट्रक-टैंपो में भिडंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत

Fri, 01 Aug 2014 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Fri, 01 Aug 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bump in Truck-Tempo in Ropar, 3 pilgrims dead

रोपड़-आनंदपुर साहिब मार्ग पर गांव सरसा नंगल में वीरवार देर रात ट्रक ने मिनी टैंपो को टक्कर मार दी। श्रद्धालुओं से भरे इस टैंपो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 13 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को रोपड़ के सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग लुधियाना के गांव नानकपुर जगेड़ा के रहने वाले हैं। श्रद्धालु श्री नयना देवी के दर्शनों के लिए इस मिनी टैंपों से जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टेंपों जब सरसा नदी के पुल पर था तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टेंपों में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो में कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में गंभीर सात लोग इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भरती हैं मामूली तौर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हादसे के शिकार सभी श्रद्धालु एक ही गांव के

Bump in Truck-Tempo in Ropar, 3 pilgrims dead

हादसे के शिकार बने सभी श्रद्धालु एक ही गांव के हैं। हादसे में मृतकों की पहचान चमकौर सिंह (39) पुत्र दलीप सिंह, गुरदीप सिंह (17) पुत्र राम दास और तारी (35) पुत्र दर्शन सिंह सभी निवासी नानकपुर जगेड़ा (लुधियाना) की गई।

शादी सिंह (34) पुत्र महिंदर सिंह, मोहन सिंह (46) पुत्र जेठू सिंह, धर्मपाल सिंह (35) पुत्र प्रीतम सिंह, अवतार सिंह (50) पुत्र जगत सिंह, हरबंस सिंह (45) पुत्र धर्म सिंह, बारा सिंह (50) पुत्र दलीप सिंह, सरबजीत कौर (10) पत्नी धर्मपाल सिंह, गुरसुरिंदरपाल (45) पुत्र हरनेक सिंह कुलदीप कौर (30) पुत्री अवतार सिंह, संदीप कौर (10)पुत्री धर्मपाल सिंह, और टेंपो चालक मोहन सिंह पुत्र हरबंस सिंह घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद डीएसपी रोपड़ हरबीर सिंह अटवाल समेत नजदीकी थाने व चौकिंयों से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तालाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed