फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Building material supplier shot dead in Rohtak

रोहतक: दिनदहाड़े बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर की पांच गोलियां मारकर हत्या, कार सवार दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

Thu, 06 Jan 2022 11:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jan 2022 11:43 PM IST
सार

वारदात के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत सादे स्वभाव का था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वारदात की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे संभाला।

विज्ञापन
Building material supplier shot dead in Rohtak
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के झज्जर रोड पर गुरुवार को दिनदहाड़े कार सवार दो युवकों ने बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत (26) की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावर नजदीक के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वारदात को पुलिस आठ माह पहले वैश्य कॉलेज स्टेडियम में हुई पहलवान की हत्या से जोड़कर देख रही है। मृतक के भाई रोबिन के बयान पर पुलिस ने जनता कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ गिट्टी व सुनारिया गांव निवासी पंकज बुधवार सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शीतल नगर निवासी रोबिन ने दी शिकायत में बताया कि उसका परिवार मूलरूप से झज्जर जिले के गोच्छी गांव का रहने वाला है और लंबे समय से रोहतक के शीतल नगर में रह रहा है। उसका बड़ा भाई जगदेव बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर के तौर पर काम करता था। इसके लिए झज्जर रोड पर वाटर वर्कर्स के सामने कार्यालय खोल रखा है।
विज्ञापन


 गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने भाई जगदेव के साथ कार्यालय में बैठा हुआ था। उसका भाई जगदेव साथ में खाली पड़े प्लॉट में हुक्का भरने चला गया। इसी बीच उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। उसने बाहर निकलकर देखा तो आकाश व पंकज बुधवार गोलियां चला रहे थे। उसने ललकारा तो आरोपी सामने खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए। उसके भाई जगदेव की गोलियां लगने से मौके पर मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। कार के काले शीशे होने के कारण वह नहीं देख सका कि कार में और कौन-कौन सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज स्टेडियम में आठ माह पहले हुई हत्या से जोड़कर देख रही पुलिस 

पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई रोबिन ने बताया कि उसके खिलाफ लड़ाई झगड़े का केस दर्ज था, जिसमें शीतल नगर निवासी लोकेश उर्फ गोगी भी नामजद था। करीब आठ माह पहले आरोपी जनता कॉलोनी निवासी आकाश के भाई की वैश्य कॉलेज स्थित स्टेडियम में हत्या हो गई। उसमें गोगी के अलावा उसको भी नामजद करवाया गया था। पुलिस ने जांच में रोबिन को क्लीनचिट दे दी थी। उसी रंजिश के चलते आकाश उर्फ गिट्टी ने अपने साथी पंकज उर्फ पंकू व अन्य के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। 

पुलिस को शक, रोबिन तो नहीं था निशाने पर 
वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई लगती है। प्रारंभिक जांच के बाद कहा जा सकता है कि हमलावर रोबिन को मारने आए लेकिन नीचे जुगनू मिल गया। हो सकता है उसकी जुगनू से कहासुनी हुई हो। इसी के चलते उसकी गोली मारकर हत्या करके फरार हो गए। हालांकि पुख्ता तौर पर आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही वारदात से पर्दा उठ सकेगा। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस के साथ अपराध जांच शाखा प्रथम भी जांच पड़ताल कर रही है।  एसआई अनेश, प्रभारी अपराध जांच शाखा प्रथम 

मृतक के भाई रोबिन के बयान पर जनता कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ गिट्टी व सुनारिया निवासी पंकज बुधवार उर्फ पंकू सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे की कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है जल्द आरोपी काबू आ जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे में कैद कार के नंबर का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।  - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed