{"_id":"584171be4f1c1bb61fde839d","slug":"btech-student-arrested-with-drugs-in-chandigarh-by-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"BTech स्टूडेंट ड्रग्स के साथ काबू, ट्राइसिटी में ऐसे करता था तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
BTech स्टूडेंट ड्रग्स के साथ काबू, ट्राइसिटी में ऐसे करता था तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Dec 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने बीटेक के छात्र को हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह ट्राइसिटी के कॉलेजों में नशे की तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी छात्र से 40 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की मार्केट वेल्यू 2.40 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पकड़े गए छात्र की पहचान रोपड़ स्थित सनसिटी कालोनी केरहने वाले गौरव जग्गी (20) के रूप में हुई।
क्राइम ब्रांच डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि वीरवार रात पुलिस टीम रामदरबार फेस एक में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थी। इस दौरान राम दरबार फेस दो से आ रहा युवक पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। क्राइम ब्रांच टीम को शक हुआ और भाग रहे युवक का पीछा कर उसे दबोच लिया। जब युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से प्लास्टिक के लिफाफे में 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई मिला। उसके अंदर पुलिस को चालीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
क्राइम ब्रांच ने बीटेक छात्र गौरव जग्गी को गिरफ्तार कर पूछताछ में बताया कि वह पिछले तीन साल से खुद हेरोइन लेता है।नशे की लत पूरी करने के लिए वह हेरोइन को छात्रों को भी बेचने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की खेप पंजाब व दिल्ली से लाता था। आरोपी एक ग्राम हेरोइन आगे कालेजों के छात्रों को करीब 2500 रुपयों की बेचता था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।