फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSP leader arrested with mother in fraud case

1.46 करोड़ की धोखाधड़ी में बसपा नेता मां समेत गिरफ्तार, नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोप

Fri, 10 Jan 2020 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jan 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
BSP leader arrested with mother in fraud case
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैंट विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेश चनालिया को 1.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में गिरफ्तार किया गया है। नग्गल पुलिस ने चनालिया के साथ उसकी मां कमलेश को भी काबू किया है। दोनों पर सेना की मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में नौकरी दिलवाने के नाम पर छह युवकों से 64 लाख रुपये ठगने का आरोप है। दूसरी ओर कैंट थाने में भी चनालिया परिवार के खिलाफ नौकरी के नाम पर 82 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


यहां भी आधा दर्जन लोगों ने मां-बेटे समेत कई लोगों पर 82 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। जग्गी कॉलोनी के रहने वाले राम निवास ने एक महीना पहले एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत देकर यह बताया था कि राजेश चनालिया उसकी मां कमलेश ने रामपाल से मिलकर उनके साथ ठगी की थी। 
विज्ञापन


रामनिवास ने बताया कि 10 साल पहले उसके मकान में रामपाल रहता था। बाद में उसने अपना मकान बना लिया था। जनवरी 2019 में रामपाल ने उसे उसके दोनों बेटों को एमईएम में क्लर्क लगवाने का झांसा दिया था। इसके लिए उसने 14 लाख रुपये की डिमांड की थी। इस पर 9 फरवरी 2019 को 50,000 फिर 22 फरवरी 2019 को 6 लाख रुपये, 2 मार्च 2019 को 1 लाख 20 रुपये, चार मार्च 2019 को 20 हजार रुपये, 7 मार्च 2019 को 55 हजार रुपये,  9 मार्च 2019 को 20 हजार रुपये, 11 मार्च 2019 को 2.5 लाख और फिर 11 मार्च 2019 को 3 लाख रुपये दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इसके लिए आरोपी रामपाल और उसका पिता भाग सिंह, कमलेश व उसका बेटा राजेश चनालिया उसके घर आए थे। उस दौरान रामपाल व कमलेश ने रामनिवास को उसके बेटों की नियुक्ति सात दिन में होने की बात कही थी। फिर उसे तय समय में नियुक्ति पत्र देकर कहा कि उसके बेटों की नौकरी पक्की हो गई है। 

रामनिवास ने बताया कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उसने बेटों की नौकरी पक्की होने की बात रिश्तेदारों को बताई। इसके बाद कई अन्य लोग भी नौकरी के लिए पैसे देने को तैयार हो गये। रामनिवास ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने रोमित कुमार से आठ लाख रुपये, विनय कुमार से 12 लाख रुपये, प्रवीन कुमार से 14 लाख रुपये, नीरज कुमार से 8 लाख रुपये व तुषार से भी 8 लाख रुपये लिए थे। 15-20 दिन में सभी को पक्की नौकरी मिलने का आश्वासन दिया गया था। फिर सभी को फर्जी नियुक्ति व पहचान पत्र देकर जल्द ज्वाइनिंग दिलवाने की बात कही, मगर कई महीने गुजरने के बाद आरोपियों की पोल खुल गई। 

इधर कैंट पुलिस में 82 लाख धोखाधड़ी का मामला 
उधर खेलन गांव के सुनील कुमार की शिकायत के बाद कैंट थाना पुलिस में आरोपी राजेश चनालिया व उसकी मां कमलेश समेत दूसरे आरोपियों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज की है। सुनील ने क्लर्क की नौकरी की एवज में आरोपियों पर 9.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

अब खेलन के ही बालकिशन ने 8 लाख, यमुनानगर के बाठली गांव के जसपाल से 12 लाख, नवजोत से 6 लाख, धर्मपाल से छह लाख, यमुनानगर के कैल निवासी अनिल से 9 लाख, मुकेश से 12 लाख, संजीव से साढ़े छह लाख व बब्याल के परविंद्र सिंह ने भी अपने साथ साढ़े सात लाख रुपये की ठगी होने की बात कही है। इनका आरोप है कि आरोपियों ने सभी को एमईएम में सफाई कर्मचारी से लेकर क्लर्क तक भर्ती करवाने के नाम पर 82 लाख रुपये का चूना लगाया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को चनालिया व उसकी मां कमलेश से गहन पूछताछ की। 

हमले की वजह से आए थे सुर्खियों में 
विस चुनाव में राजेश चनालिया तब सुर्खियों में आए थे जब किसी ने इन पर हमला कर दिया था। जख्मी हालत में चनालिया को कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हमले के दौरान चनालिया के पास गनमैन नहीं था। चुनाव के दौरान जमा करवाए शपथपत्र में राजेश चनालिया ने तब अपने खिलाफ ठगी के दो मामले दर्ज होने का जिक्र किया था। एक केस पंजाब के लालडू थाने और दूसरा नारायणगढ़ का है। 

बसपा नेता राजेश चनालिया व उसकी मां कमलेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर नौकरी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी करने का आरोप है। एक महीने पहले ही उनके खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। जांच में पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।  धर्मवीर सैनी, एसएचओ, थाना नग्गल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed