{"_id":"a8fb82583187c725ed064e0ee90c4e19","slug":"bsnl-underground-cable-cut-at-sector-17-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 17 में अंडरग्राउंड केबल काट कर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर 17 में अंडरग्राउंड केबल काट कर ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार-शुक्रवार रात सेक्टर 17 में चोर बीएसएनएल की करीब 42 मीटर अंडरग्राउंड केबल चोरी कर ले गए। इससे कई सेक्टरों में सैकड़ों फोन पिछले दो दिनों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल की ओर से मामले की शिकायत सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 17 बन रही नई मल्टीलेवल पार्किंग के पास वीरवार रात को अज्ञात चोर 14-14 मीटर की तीन अंडरग्राउंड वायर काट कर चुरा ले गए। जिससे कई सेक्टरों में बीएसएनएल के फोन दो दिनों से बंद है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के एसएडीओ हरबंस सिंह ढिल्लों ने बताया कि इन केबलों की चोरी से करीब 600 फोन की लाइन में खराबी आई है। केबल की चोरी होने से सेक्टर 20, 21 और 22 में बीएलएनएल के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बीएसएनएल ने तीन केबलों में से एक केबल डाल दी है, बाकि दो केबल डालने का काम तेजी से किया जा रहा है। सोमवार तक सभी लाइनें ठीक कर दी जाएंगी।