{"_id":"653e5045b7ede2fdfc0b5027","slug":"bsf-soldiers-recovered-pakistani-drone-in-amritsar-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बीएसएफ जवानों को अमृतसर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: बीएसएफ जवानों को अमृतसर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके में चलाया सर्च अभियान
Sun, 29 Oct 2023 06:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:05 PM IST
सार
वक्ता ने बताया कि 29 अक्तूबर की सुबह बीएसएफ की टुकड़ी अटारी के सीमांत गांव दाओके में गश्त कर रही थी। सर्च अभियान के दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक खेत से चीन में निर्मित क्वाटकॉप्टर बरामद हुआ।
विज्ञापन
बरामद ड्रोन।
- फोटो : X:BSF
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को अमृतसर में सीमांत गांव दाओके से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने ड्रोन के पास हेरोइन होने की संभावना जताई। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। अधिकारियों ने जांच के बाद ड्रोन स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी मीडिया को दी। प्रवक्ता ने बताया कि 29 अक्तूबर की सुबह बीएसएफ की टुकड़ी अटारी के सीमांत गांव दाओके में गश्त कर रही थी। इस बीच जवानों को गांव के बाहर एक खेत में ड्रोन होने की सूचना मिली। तुरंत जवानों ने गांव के आसपास सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
बल के प्रवक्ता ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक खेत से चीन में निर्मित क्वाटकॉप्टर बरामद हुआ।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद पाकिस्तान लौटा ड्रोन
उधर, अजनाला सब-डिवीजन के रमदास इलाके में दो मिनट में दो बार पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की। घटना 27 अक्तूबर की तड़के 3:28 और 3:30 के बीच की है। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की तो वह पाकिस्तान लौट गया। इसके बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया मगर कुछ नहीं मिला।