{"_id":"2069a4f31866bba555e4d3b4af5912ad","slug":"bsf-seize-180-million-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने पकड़ी 180 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ ने पकड़ी 180 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर,फिरोजपुर
Updated Mon, 07 Apr 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने सीमांत चौकी एलएस वाला के पास एक मुठभेड़ के दौरान 36 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी मोबाइल और सिम भी बरामद किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 180 करोड़ रुपये है।
बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पाकिस्तानी तस्करों ने भारत में सीमा पास से नशीले पदार्थ भेजने की गतिविधियां तेज कर दी हैं।
बीएसएफ ने उनकी मनसूबों पर पानी फेरते हुए शनिवार रात एक मुठभेड़ में 36 पैकेट हेरोइन पकड़ी। हेरोइन एक कपड़े में बंधी हुई थी।
इसी कपड़े में दो अलग-अलग पैकेटों में एक पाकिस्तानी मोबाइल और सिम भी बंधा हुआ था। बीएसएफ के जवान शनिवार देर रात सीमा स्थित चौकी एलएस वाला के पास गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें पाकिस्तानी सीमा की ओर से हलचल महसूस हुई। पाकिस्तानी तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी
विज्ञापन
जवाब में बीएसएफ की ओर से गोलियां चलाई र्गइं। अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तानी तस्कर वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए लेकिन उनके पास जो सामान था वह वहीं छूट गया।
विज्ञापन