फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF recovered heroin from Pak border in Firozpur

पाक सीमा से बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन, दिल्ली से अफ्रीकी युवक भी गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
BSF recovered heroin from Pak border in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर

बीएसएफ और एंटी नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को सरहद से हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए। हेरोइन का वजन दो किलो 250 ग्राम है। पाकिस्तान तस्करों ने यह हेरोइन बीएसएफ की बीओपी मबोके के पास फेंसिंग पार खेत में छिपाकर रखी थी। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों ने बीएसएफ की बीओपी मबोके के पास लगी फेंसिंग पार खेत में हेरोइन छिपाकर रखी है।

विज्ञापन


 एंटी नारकोटिक्स सेल ने बीएसएफ की बटालियन-29 के साथ मिलकर खेतों में सर्च अभियान शुरू किया। खेत में दबे हुए हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए। जिसका वजन दो किलो 250 ग्राम है। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी को भी बीओपी मबोके के पास से ही बीएसएफ को फेंसिंग पार खेत में से हेरोइन के चार पैकेट मिले थे। इनका वजन डेढ़ किलो था। 
विज्ञापन


12 मार्च को भी बीओपी मबोके के पास से बीएसएफ ने तस्कर धर्मप्रीत सिंह उर्फ गोरा और मंजीत सिंह को एक किलो हेरोइन के साथ काबू किया था। इसी तरह 17 मार्च को भी बीएसएफ और सीआईए ने बीओपी मबोके के पास से फेंसिंग पार खेतों में सर्च अभियान चलाकर वहां से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए थे। जिसका वजन दो किलो था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफ्रीकी युवक से डेढ़ लाख की हेरोइन बरामद 

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने एक अफ्रीकी युवक को नशा तस्करी के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर सरहिंद से 300 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब थाना के एसएचओ विनोद कुमार ने 23 मार्च को नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार दो युवकों कुलदीप सिंह और रजत कुमार को 98 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। 

वह फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना और गांव कलौंदी के निवासी हैं। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने माना कि वह यह हेरोइन दिल्ली के द्वारिका मैट्रो स्टेशन के पास रह रहे अफ्रीकी युवक शीमेका उर्फ गैवी उर्फ जॉन से डेढ़ लाख में खरीदकर लाए थे। उनकी निशानदेही पर एसएचओ विनोद कुमार ने पुलिस पार्टी समेत 24 और 25 मार्च की रात को दिल्ली के उक्त पते पर रेड की तो वहां से उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed