बीएसएफ ने पाक सीमा से बरामद किए हेरोइन के 10 पैकेट, फतेहगढ़ साहिब में भी नशे की खेप मिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद के पास सीमा सुरक्षा बल व एसटीएफ की टीम ने सर्च अभियान के दौरान जीजी-2 बीओपी चौकी के पास तार पार एक किसान के खेत में दबे 10 पैकेट हेरोइन बरामद की गई है। बीएसएफ के 96 बटालियन के डीआईजी टीआर मीना और डीआईजी सहदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ की बीओपी जीजी-2 के पास कंटीली तार पार किसान सूरत सिंह के खेत से 10 पैकेट हेरोइन के बरामद किए गए। बरामद हेरोइन का वजन नौ किलो 300 ग्राम है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशीले पदार्थ समेत तीन गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव के चलते फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने तीन क्विंटल पांच किलो भुक्की, 130 पेटी शराब, 1100 नशीली गोलियां और 11 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बस से नौ लाख की नगदी व 200 ग्राम सोना बरामद किया है। एसएचओ खमाणों पवन कुमार के मुताबिक गांव बरवाली में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति ट्रक छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया।
पुलिस ने ट्रक में बैठे मुखत्यार सिंह निवासी ठीकरीवाल थाना खमाणों को काबू कर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर तीन क्विंटल पांच किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने फरार चालक राजदीप सिंह गांव धौल खुर्द राड़ा साहिब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना अमलोह के एसएएओ महिंदर सिंह के मुताबिक नया बस स्टैंड पर टेपों चालक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया।
टेपों चालक फरार हो गया। टेंपों से शराब की 130 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना बडाली आला सिंह पुलिस ने बस स्टैंड राजिंदरगढ़ में नाकाबंदी दौरान राज कुमार उर्फ राजू निवासी रोहटी छन्ना से 1100 नशीली गोलियां बरामद कीं। सीआईए सरहिंद इंचार्ज इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने गुरिंदर सिंह निवासी गांव भमारसी बुलंद को 11 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया।
नौ लाख की नगदी व 200 ग्राम सोना बरामद
अन्य मामले में एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि एसएचओ मूलेपुर भगवंत सिंह ने गांव ज्योणपुरा में नाकाबंदी की थी। पुलिस ने राजपुरा से आ रही पीआरटीसी की बस में चेकिंग के दौरान दीपक भारद्वाज निवासी मकान नंबर 662 सेक्टर 09 पंचकूला के बैग से नौ लाख रुपये और 200 ग्राम वजन के सोने के गहने बरामद किए। दीपक भारद्वाज इसका कोई बिल और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने नगदी और सोना आयकर विभाग को सौंप दिया। एसएसपी ने बताया आयकर विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।