{"_id":"5ff3116e8ebc3e3dcf01df6b","slug":"bsf-caught-pakistani-intruder-from-indo-pak-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भारत-पाक सीमा से बीएसएफ ने घुसपैठिया पकड़ा, पाकिस्तानी करेंसी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में भारत-पाक सीमा से बीएसएफ ने घुसपैठिया पकड़ा, पाकिस्तानी करेंसी मिली
Mon, 04 Jan 2021 06:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Jan 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी घुसपैठी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सीमा पर पाकिस्तान ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अक्सर वह अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की फिराक में रहता है लेकिन सीमा पर मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पाक की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पंजाब में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने इसे फिरोजपुर सेक्टर के बीओपी चक्क खीवा के पास भारतीय सीमा में प्रवेश करते वक्त धर दबोचा है।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उसके पास से 90 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है। बीएसएफ व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान गुलाम दस्तरी निवासी पाकिस्तान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गांव चक्क खीवा के पास बनी बीएसएफ की बीओपी की तरफ से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। जब जवानों ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगा। उन्होंने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। घुसपैठिये को पूछताछ के लिए अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन