फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutally beating of wife and sister in law in women's police station

पुलिसवालों के सामने पत्नी-साली को पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले

Thu, 10 Sep 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 10 Sep 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
brutally beating of wife and sister in law in women's police station

महिला थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। साली बीच बचाव करने आई तो उसे भी पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस वाले मूकदर्शक बने रहे। कोई बचाने नहीं आया। मामला हरियाण के रोहतक का है। व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी और साली को थाने में ही पीटा।

विज्ञापन


परिजनों ने मौके पर पहुंच कर दोनों को बचाया और सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। दूसरी और, महिला थाने ने मारपीट का मामला दर्ज करके  सिविल थाने में भेज दिया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के सामने मारपीट होती रही लेकिन, कोई बचाने नहीं आया।
विज्ञापन


पाकस्मा निवासी सोनिका की शादी 3 नवंबर 2014 को सोनीपत के गांव जोहड़ी निवासी जयप्रकाश से हुई थी। सोनिका की बहन मोनिका ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक कार और दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार बातचीत के बाद मामला सुलझाने की कोशिश की गई। करीब तीन महीने बाद ससुराल वालों ने सोनिका को घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत महिला सेल में की गई थी।

दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था

brutally beating of wife and sister in law in women's police station

महिला सेल में शिकायत दर्ज होने के बाद सोमवार को दोनों पक्षों का काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। मोनिका ने बताया कि एसएचओ गरिमा के चैंबर में बातचीत चल रही थी। समझौते की बात पर, जयप्रकाश ने अभद्र भाषा में बात करना शुरू कर दिया।

इसी बीच एसएचओ ने सोनिका और जयप्रकाश को बाहर जाने के लिए कह दिया। जब सोनिका बाहर जाने लगी तो पीछे से जयप्रकाश ने उसकी गर्दन पकड़कर दीवार पर मारने की कोशिश की।

वहीं मोनिका का आरोप है कि बचाव में जब वह गई तो उसे भी उसके रिश्तेदारों ने पीटना शुरू कर दिया और कपड़े फाड़ दिए। इतना हंगामा होने के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी काफी देर तक बचाव करने नहीं आए और बाद में दोनों पक्षों को अलग किया।

गरिमा, एसएचओ, महिला थाना के अनुसार दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला सेल में मामला आया था। इसी मामले में काउंसिलिंग के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। मारपीट के मामले में कार्रवाई का अधिकारी फिलहाल महिला थाने को नहीं है। इसलिए सिविल लाइन भेजा गया।

नवीन कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना ने बताया ‌कि दोनों पक्षों की शिकायत आई है। दोनों ने अपने स्तर पर ही मेडिकल कराया लिया है। शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed