फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of wife and son for illegal relation

पत्नी, बेटे की हत्या कर लाशें नहर में फेंकी

Wed, 26 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब) Updated Wed, 26 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of wife and son for illegal relation

सदर पुलिस ने एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पत्नी व बेटे की गला दबाकर हत्या कर की। बाद में दोनों के शव नहर में फेंक दिए। गांव के सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वारदात अवैध संबंधों के चलते होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गांव मझूर के सरपंच गुरदेव सिंह ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे अपने काम से जा रहा था। इस दौरान उसने गांव मझूर की नहर के पास देखा कि आरोपी लाल बहादुर ने अपने स्कूटर के पीछे बोरी रखी हुई थी, जिसमें एक महिला डाली हुई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूटर के आगे एक करीब दो वर्ष का बच्चा बैठाया हुआ था। उनके देखते ही देखते लाल बहादुर ने बोरी व उस बच्चे को मझूर की नहर में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने लोगों व पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में माना कि उसने पत्नी व बच्चे का कपड़े से गला घोंटकर उन्हें मारा और बाद में उनकी लाश को नहर में फेंक दिया।


प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध पता चला है। आरोपी करीब तीन महीने पहले ही बिहार के मधेपुरा थाना कुमार खंड  से नवांशहर काम के लिए आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed