फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of sister in amritsar

बहन की करतूतों से परेशान भाई का खौफनाक कांड

Mon, 01 Jun 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 01 Jun 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of sister in amritsar

बहन की करतूतों से परेशान होकर एक दिन उसके भाई ने खौफनाक कदम उठाते हुए उसे दी ऐसी सजा जिसके लिए वो तैयार नहीं थी। मामले का खुलासा पुलिस ने किया।

विज्ञापन


दरअसल पंजाब के अमृतसर की पुलिस ने छेहरटा इलाके की गोबिंदपुर कालोनी में रहने वाली गुरिंदर कौर उर्फ रितु की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि रितु की हत्या में उसका अपना सगा भाई जगदीप सिंह ही मुख्य दोषी है।
विज्ञापन


अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी जसदीप सिंह मीडिया के समक्ष खुलासा करते हुए कहा कि रितु 18 मई को घर से अचानक गायब हो गई थी। रितु की मां न थाना छेहरटा में उसके गुम होने की सूचना दी थी। बाद में रितु का शव गांव खियाला कलां के पास से बरामद हुआ था। रितु की किसी ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद शव कार में रख नहर के पास फेंक दिया

brutal murder of sister in amritsar

रितु की मां बलबीर कौर ने विक्की राय, लवली राय, प्रिंस कपूर, अवतार चंद पर बेटी की हत्या करने आरोप लगाया था। रितु ने उक्त आरोपियों के खिलाफ एक केस अदालत में किया हुआ था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उसका सगा भाई जगदीप सिंह ही दोषी पाया गया।

पूछताछ के दौरान जगदीप ने बताया कि रितु अपनी मनमर्जी करती थी। घर से कई दिनों तक बाहर रहती थी। रोकने पर उल्टे-सीधे जवाब देती थी। अपनी मनमर्जी के एक युवक से शादी करना चाहती थी जो उसे मंजूर नहीं था। परिवार के कहने से बाहर थी।

बार-बार समझाने पर भी जब रितु न मानी तो उसने उसकी हत्या शव कार में रख कर खियाला गांव की नहर के पास फेंक दिया। रितु का पिता और दो अन्य भाई जर्मनी में रहते हैं।

एसएसपी ने कहा कि झूठी सूचना देने में रितू की मां पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शव को फेंकने के लिए उपयोग की गई कार को भी पुलिस जल्द रिकवर कर लेगी। कार रितु के नाम पर ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed