फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   brutal murder of beloved and rape with her minor daughter

विधवा प्रेमिका की हत्या कर भी थमा नहीं गुस्सा तो और खौफनाक बदला

Fri, 17 Jun 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 17 Jun 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of beloved and rape with her minor daughter
प्रे‌मिका की हत्या

विधवा प्रेमिका के चरित्र पर शक हुआ तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद भी गुस्सा शांत न हुआ तो और खौफनाक हरकत की। उसकी 10 साल की बच्ची से रेप किया। दिल दहला देने वाली ये वारदात हरियाणा के करनाल में घटी। युवक ने प्रेमिका के चरित्र पर शक होने के चलते नहाते वक्त नहर में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को नहर में बहा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद प्रेमिका की दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की कोशिश की। इसका खुलासा सीआईए-2 ने आरोपी को पकड़कर किया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रेमिका का शव ढुंढने में पुलिस ने गोताखोर लगा दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी पंकज नैन ने प्रेसवार्ता में सीआईए टू टीम की प्रशंसा करते हुए बताया कि 15 जून को महिला थाना में व्यक्ति ने शिकायत दी कि आरोपी कृष्ण ने उसकी भांजी के साथ रेप किया और उसे जान से मारने की कोशिश भी की। इसकी जांच सीआईए-2 को दी और सीआईए टू के इंचार्ज आजाद सिंह ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका की बड़ी बेटी एक गांव में ब्याही थी और उसकी प्रेमिका भी बेटी के घर गई थी। आरोपी प्रेमिका को उसकी बेटी के घर से चार जून को लेकर आया और रास्ते में गगसीना नहर के पास उसके साथ रेप करके गगसीना नहर में डुबोकर हत्या कर दी। उसके शव को नदी में ही बहा दिया।

प्रेमिका की छोटी बेटी से रेप किया और मरा समझकर वहीं फेंक कर चला गया

brutal murder of beloved and rape with her minor daughter
प्रे‌मिका की हत्या - फोटो : amar ujala

एसपी ने पंकज नैन ने बताया कि 13 जून को आरोपी फिर से प्रेमिका की बड़ी बेटी के घर पहुंचा और बेटी से कहा कि उसकी मां का एक्सीडेंट हो गया है। इससे उसे काफी चोटें आई हैं और वह उसकी छोटी बहन से मिलना चाहती है।

वह प्रेमिका की छोटी बेटी को लेकर करनाल के लिए चल पड़ा। रास्ते में उसने खाली पड़े खेतों व जंगल जैसे एरिया में बच्ची के साथ रेप किया और उसे मरा हुआ समझकर वहीं फेंक कर चला गया। अब बच्ची की हालत ठीक है। 
 
अस्पताल से चला दोनों में प्रेम प्रसंग 
सीआईए टू इंचार्ज आजाद सिंह ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग सरकारी अस्पताल से शुरू हुआ। सरकारी अस्पताल में कृष्ण अपने पिता का इलाज करवा रहा था और उधर महिला भी दवाई लेने आती थी। महिला के पति की मौत हो गई। इससे कृष्ण का उनके घर आना जाना लगा रहा। अब कृष्ण को प्रेमिका के चरित्र पर शक होने लगा। इस कारण उसने उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed