{"_id":"651d4cb156e0abc00a00d278","slug":"brutal-murder-of-51-year-old-man-in-ludhiana-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में खौफनाक वारदात: सिर पर पत्थर मारकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, शव सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में खौफनाक वारदात: सिर पर पत्थर मारकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, शव सड़क किनारे फेंका
Wed, 04 Oct 2023 05:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Oct 2023 05:03 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार कंवलजीत सिंह के गांव बलिएवाल में ही खेत हैं। वह अपने खेतों में जा रहा था तो सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को बुलाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के गांव बलिएवाल में अज्ञात हत्यारों ने एक व्यक्ति के सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी शव सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब गांव बलिएवाल का रहने वाला कंवलजीत सिंह अपने खेत जा रहा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना कूमकलां की पुलिस और एसीपी जतिंदर चोपड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान राहों रोड की सुरजीत कालोनी निवासी सुलेश कुमार (51) के रुप में हुई है। पुलिस ने कंवलजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के इखलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंवलजीत सिंह के गांव बलिएवाल में ही खेत हैं। वह अपने खेतों में जा रहा था तो सड़क किनारे खून से लतपथ शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को बुलाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब जांच की तो मृतक सुलेश के शरीर पर आधे कपड़े थे जबकि कुछ कपड़े फटे थे।
विज्ञापन
आशंका है कि सुलेश की हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने सुलेश के मुंह पर और सिर पर पत्थर मारकर उसकी निर्मम हत्या की। एसीपी जतिंदर चोपड़ा ने बताया कि मृतक के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। उसकी कॉल्स डिटेल्स भी चेक की जा रही है ताकि पता चल सके कि सुलेश वहां कैसे पहुंचा। एसीपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में कई थ्योरियों पर काम करने में जुटी है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।