फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of 2 friend for payments

करनाल में दो दोस्तों की हत्या, शव नहर में फेंका

Fri, 24 Jul 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 24 Jul 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of 2 friend for payments

पॉली हाउस की पेमेंट के लिए गांव बल्ला में दो दोस्तों की हत्या कर दी गई। एक युवक की लाश बल्ला-सालवन रोड पर फेंक दी गई, जबकि दूसरे की लाश को हांसी ब्रांच नहर में डाल दिया गया। हत्या के आरोपियों के तार बल्ला से जुड़े होने का संदेह है। वारदात हरियाणा के बल्ला(करनाल) में घटी।

विज्ञापन


पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों कर्मबीर, रविंद्र और रपिंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। मरने वाला एक युवक विनीत बंसल अंबाला के बलदेव का नगर का रहने वाला है। पुलिस ने विनीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए असंध के अस्पताल में रखा है, जबकि दूसरे शव की तलाश के लिए नहर में गोताखोर लगाए दिए हैं।
विज्ञापन


वाहन चालकों ने बुधवार रात बल्ला-सालवन रोड पर लाश मिलने की सूचना बल्ला पुलिस को दी थी। पुलिस को जांच में मृतक की जेब में पंजाब के लुधियाना के कपिल का ड्राइविंग लाइसेंस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की फोन पर सूचना दी। गहनता से जांच के लिए मधुबन से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ सबूत भी एकत्रित किए। मृतक के परिजनों के दिनभर नहीं पहुंचे थे।

शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया

brutal murder of 2 friend for payments

शुरू में पुलिस ने इसे हादसा मानते हुए जांच की, बाद में पुलिस को शक हुआ कि यह हत्या का मामला है। मृतक के सिर और पैर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव सड़क पर फेंका गया है।

पुलिस का कहना है कि आशंका है कि रात को शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया और शव फेंक दिए गए। एक युवक को सड़क तो दूसरे को हांसी ब्रांच नहर में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि दो मर्डर हुए हैं एवं मामला पॉली हाउस की पेमेंट से जुड़ा हुआ है।

फिलहाल पुलिस हत्या के सबूतों को एकत्रित करने में जुटी हुई है। इस बाबत पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे युवक की लाश को बरामद नहीं किया जा सका है। हालांकि पुलिस की ओर से मामले को लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास देर शाम तक जारी थे।

जांच के बाद होगा खुलासा: थाना प्रभारी
असंध थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल एक युवक का शव बरामद कर लिया है, दूसरे की तलाश है। हत्या क्यों और कहां पर की गई यह खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed