{"_id":"4339c1d05dd465e2d8d499dafe73f48e","slug":"brutal-accident-in-kharkhauda-2-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी कार में टक्कर, 2 युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने मारी कार में टक्कर, 2 युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा(हरियाणा)
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा खरखौदा में बृहस्पतिवार को खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर गांव झरोठ के पास हुआ। हादसे में घायल हुए तीन अन्य का भी पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है, जहां पर दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पांच युवक एक कार से खरखौदा से सोनीपत की ओर जा रहे थे। जब वे गांव झरोठ के बाहरी छोर से गुजरने वाली नहर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। जोरदार धमाके के साथ हुई टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार युवक उसमें फंस गए।
विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि कुराड़ निवासी उदय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और खरखौदा के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चारों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान भैंसवाल कलां निवासी सचिन की भी मौत हो गई।
जबकि सोनीपत निवासी अमित, गुढ़ा गोहाना निवासी विकास और सोनीपत निवासी विकास का पीजीआई में इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार हुए पांचों युवक सोनीपत के बड़वासनी में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। मरने वाले युवक उदय के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि कंपनी के किसी काम से ही पांचों कहीं गए थे। जहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
झरोठ चौकी प्रभारी उमेश त्यागी का कहना है कि मृतक उदय का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। सचिन के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम हो रहा है। उदय के पिता ओमप्रकाश के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।