{"_id":"d84f4c2e45ecc3d13f9eb227109ff86d","slug":"brutal-accident-at-chandigarh-airport-light-point-1-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार इनोवा ने एक्टिवा सवार को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार इनोवा ने एक्टिवा सवार को रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास शनिवार देर रात को एक इनोवा कार ने एक्टिवा सवार को बुरी तरह से कुचल दिया। करीब आधा किलोमीटर तक इनोवा एक्टिवा सवार को घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। एक्टिवा सवार पार्टी में डीजे बजाकर होटल से घर लौट रहा था। पुलिस ने कार चालक के साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन
मृतक के दोस्त अमन ने बताया कि शनिवार रात को ढाई बजे वह और रविशंकर (28) इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के होटल पर्ल से पंचकूला के सेक्टर-19 स्थित अपने घर लौट रहे थे। रविशंकर पार्टियों और शादियों में डीजे बजाने का काम करता था। वह अपनी एक्टिवा पर था और अमन अपने स्कूटर पर।
विज्ञापन
अमन ने बताया कि जैसे ही वे एयरपोर्ट की लाइटों के पास पहुंचे। पीछे से सफेद इनोवा कार काफी तेजी से आई और रवि को एक्टिवा समेत करीब 500 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर के पास स्कूटर और घायल रवि मिला।
इसके बाद अमन ने 100 नंबर पर कॉल की और पीसीआर उसे पीजीआई लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने रवि शंकर को ब्रॉट डेड बताया।
सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि इनोवा अबोहर निवासी अमृतपाल सिंह चला रहा था, वह अभी फरार है। जबकि गाड़ी में बैठे उसके साथी कुलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल सिंह चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिज में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। पुलिस ने रविशंकर का शव जीएमएसएच-16 में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
रात में ज्यादा हादसे
शहर में हर साल सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आंकड़ों पर अगर गौर करें तो 2013 में जहां रोड एक्सीडेंट्स में जहां 117 लोग मारे गए थे। वहीं 2014 में यह आंकड़ा बढ़कर 124 हो गया और इस साल अब तक 107 लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं। पुलिस का भी मानना है कि ज्यादातर लोगों की जानें रात को हुए हादसों में ही गई हैं।