{"_id":"57d6bad14f1c1b922cd4760e","slug":"brother-raped-his-minor-cousin-sister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहन से करता रहा शर्मनाक हरकत, पता चलते ही रोने लगी मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बहन से करता रहा शर्मनाक हरकत, पता चलते ही रोने लगी मां
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 13 Sep 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
घर में अकेली देख चचेरे भाई ने ही अपनी नाबालिग बहन के साथ दुराचार किया। घटना के बाद नाबालिग को जान से मारने की धमकियां देने लगा। नाबालिग ने सारी बात अपनी मां को बताई। उसने बताया कि पिछले कई महीनों से युवक डरा-धमका कर उसके साथ गलत काम कर रहा था। उसकी मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मगर अभी तक पुष्टि नहीं की है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी 11 साल की है।

Trending Videos
मां ने किया पूरे मामले का खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर
सात सितंबर की देर शाम वह किसी काम से बाजार गई हुई थी। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी उसके जेठ का बेटा है। वह अक्सर घर पर आता-जाता रहता है। उस दिन भी वह उनके घर आया और उसकी बेटी के साथ दुराचार किया।
जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी रो रही थी। उसने कारण पूछा, तब उसने सारी बात बताई। उसकी बेटी का कहना था कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से उसे डरा-धमका कर गलत काम कर रहा है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।