फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brother in law rape and throw prositute business

देवर ने रेप कर विवाहिता को देह व्यापार में धकेला

Sat, 27 Jun 2015 09:44 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
brother in law rape and throw prositute business

शादी कर जिस घर में बहू बनकर नहीं, वो नहीं जानती थी कि वह परिवार ही उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल देगा। पीड़िता ने ये आरोप एसएसपी को दी लिखित शिकायत में ससुराल परिवार पर लगाए। पीड़िता ने अपने देवर पर दुष्कर्म के आरोप भी लगाए हैं। मामले की असलियत जांच के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन


एसएसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2011 में उसकी शादी थाना रामा मंडी के तहत आते गांव में हुई थी। बेटा हुआ तो सब ठीक था। आर्थिक स्थिति खराब हुई तो सास ने उसे देह व्यापार का काम करने को उकसाया व उसके पति व देवर ने भी इसके लिए दबाव डाला।
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति घर पर आकर उससे शारीरिक संबंध बनाते

brother in law rape and throw prositute business

उसके इंकार करने पर उक्त लोगों ने उससे मारपीट की। इस दौरान उसकी विवाहित ननद उनके घर आई। उसके पास कुछ अज्ञात व्यक्ति आते-जाते रहते थे व वह गलत काम करती थी।

एक दिन जब वह अपने कमरे में कुंडी लगाकर सो रही थी तो उसका देवर कुंडी तोड़कर अंदर आ धमका व उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में ससुरालियों ने उसके बच्चे को मार देने की धमकी दी व उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।

इसके बाद अज्ञात व्यक्ति घर पर आकर उससे शारीरिक संबंध बनाते रहे। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी लेकिन ससुरालियों ने उन्हें भी धमकियां देकर चुप करवा दिया।

इस दौरान उसका लड़का बीमार हो गया तो ससुरालियों ने मायके से पैसे लेकर उसका उपचार करवाया जिसके बाद उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed