{"_id":"64107a760b5167f7da0c36b9","slug":"brother-in-law-fired-on-two-brothers-in-amritsar-of-punjab-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अमृतसर में जीजा का आतंक, अपने दो सालों को मारी गोली, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: अमृतसर में जीजा का आतंक, अपने दो सालों को मारी गोली, अस्पताल में दाखिल
Tue, 14 Mar 2023 07:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:18 PM IST
सार
इंस्पेक्टर मनमीत सिंह ने बताया कि घायलों को जीएनडीएच में दाखिल करवाया गया है और जख्मी भाइयों के बयान पर आरोपी बलविंदर सिंह व उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में जीजा ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। यहां मजीठा कस्बे में एक जीजा ने पारिवारिक रंजिश में मंगलवार को अपने दो सालों को गोली मार दी। तलवंडी नाहर गांव निवासी जीजा बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला अपने एक साथी के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों सालों को गोली मारने के बाद फरार हो गया। दोनों घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों की पहचान सन्नी और कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं मजीठा थाना के प्रभारी मनमीत सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन मजीठा निवासी कुलदीप सिंह और सन्नी ने बताया कि वे फल की अलग-अलग रेहड़ी लगाते हैं। उनका उनके चाचा के दामाद बलविंदर सिंह निवासी तलवंडी नाहर के साथ पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को बलविंदर अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और उन पर चार बार फायरिंग की। दोनों को एक-एक गोली लगी। इंस्पेक्टर मनमीत सिंह ने बताया कि घायलों को जीएनडीएच में दाखिल करवाया गया है और जख्मी भाइयों के बयान पर आरोपी बलविंदर सिंह व उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन