{"_id":"dcfa8d2d4d12b21270db35d4c2e0ff1b","slug":"brother-and-uncle-dug-in-the-garden-pressed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने गड्ढा खोदा और चाचा ने बगीचे में दबाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने गड्ढा खोदा और चाचा ने बगीचे में दबाया
अमर उजाला पंचकूला
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के गांव केराना निवासी किशोरी की हत्या कर जलाने के प्रयास के बाद खंगेसरा के बगीचे में शव को दबाने के मामले में पुलिस ने उसके चाचा सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सलीम ने ही अपने बेटे के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की थी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि किशोरी के चचेरे भाई ने गड्ढा खोदा था, जबकि सलीम ने उसे दबाया था।
फिलहाल, सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका बेटा नाबालिग है। पुलिस शुक्रवार को सलीम का रिमांड लेगी।
उधर, वीरवार को पंचकूला के सामान्य अस्पताल में शव के हुए पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि करीब तीन सप्ताह पहले ही हत्या हो चुकी थी और दम घुटने से मौत हुई है। ताहिरा की सांस रोकने के लिए उसकी नाक को किसी तकिए से दबाया गया था। उसके बाद जलाने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन
बयान बदल रहा है सलीम
सलीम से पूछताछ के लिए पुलिस जब उसे चंडीमंदिर थाने लेकर आई थी तो उसने बयान दिया कि ताहिरा का पिता ही उसे कई दिन पहले मारने के बाद मुजफ्फरनगर से यहां लेकर आया था और उसे दबा दिया।
यह बात पुलिस के हजम नहीं हुई और सख्ती से पूछताछ करने पर सलीम ने सच उगल दिया। अब वह अपने साथ-साथ कई अन्य लोगों के भी नाम ले रहा है, जबकि पुलिस अभी तक की जांच में मानकर चल रही है कि सलीम व उसके बेटे ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
संभालने के लिए भेजा था, मारने के लिए नहीं
ताहिरा के पिता शौकीन ने कहा कि उसने अपनी बेटी को सलीम को संभालने के दिया था, ताकि उसकी बेटी यहां ठीक तरीके से रह सके। लेकिन, सलीम ने संभालने की बजाय उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। शौकीन के मुताबिक, उसका सलीम के साथ प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा भी था, लेकिन करीब एक साल पहले ही रिश्ते में सुधार आया था।