{"_id":"5ba675de867a557ec41991c7","slug":"brother-and-sister-die-from-roof-collapse-in-ambala-cantt-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबालाः सुबह उठी बहन की डोली और फिर छोटे भाई-बहन की मौत, दोनों परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबालाः सुबह उठी बहन की डोली और फिर छोटे भाई-बहन की मौत, दोनों परिवारों में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मृतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम को पूरा परिवार शादी के जश्न में डूबा था। सुबह बेटी की डोली विदा की। लेकिन इसके बाद जो हुआ उससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। एक ही परिवार से दो अर्थियां उठ गई। घटना हरियाणा के अंबाला की है। यहां हुई मूसलाधार बारिश के चलते गांव दलीपगढ़ में मकान की कच्ची छत गिर जाने से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और दो रिश्तेदार घायल हो गए।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को परिवार में शादी थी। सभी लोग डोली को विदा कर सो रहे थे। घायलों को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम तक पिता को छोड़ अन्य सभी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं इमरजेंसी में आने पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा एक्सरे और सिटी स्कैन के लिए रुपये मांगने पर परिजनों ने हंगामा किया। एसएमओ से उनकी बहस भी हुई। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पीड़ितों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
शनिवार तड़के तेज बारिश शुरू हुई तो दलीपगढ़ में कमरे में सो रहे परिवार पर मकान की छत गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय शीतल और उसके भाई 12 वर्षीय हन्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उनके पिता 46 वर्षीय मुकेश, मां 38 वर्षीय अंजू, मुकेश का साला सहारनपुर निवासी 30 वर्षीय सोनू और भतीजा 15 वर्षीय वंश घायल हो गए। शुक्रवार रात्रि मुकेश के बड़े भाई की बेटी की शादी थी जिसमें शरीक होने के लिए रिश्तेदार आए हुए थे।
विज्ञापन
सुबह चार बजे डोली को विदा करने के बाद सभी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के दौरान यह हादसा हो गया। पड़ोसियों ने जोरदार आवाज सुनी तो मलबा हटाने में जुट गए। घायलों को अलग-अलग वाहनों से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों के सुपुर्द कर दिए गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने चार लाख रुपये देने की घोषणा की
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पीड़ितों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोगों ने नारेबाजी की। इस कारण उन्हें वापस जाना पड़ा। हालांकि बाद में परिवार के सदस्यों ने विज से माफी मांगी और कहा कि नारे लगाने वाले लोग हमारे नहीं थे। विज ने मुआवजे के तौर पर परिवार को चार लाख रुपये देने की घोषणा की।