{"_id":"463ec63d6f71334fd55602ca1f38d4c9","slug":"broken-glass-of-bjp-state-spokesman-sun-in-law-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के दामाद की गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के दामाद की गाड़ी के शीशे तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 16 Feb 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-11 में घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी के सभी शीशे अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़ दिए। वारदात शनिवार देर हुई।
विज्ञापन
बोलेरो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के दामाद की है। यह गाड़ी दो दिन पहले चोरी भी हो गई थी, लेकिन 24 घंटे बाद ही रिकवर हो गई थी। क्योंकि चोर गाड़ी को रायपुर रानी क्षेत्र के एक गांव में छोड़कर चले गए थे। बोलेरो मालिक ने सेक्टर-5 थाने में शिकायत दे दी है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता वीर कुमार यादव के दामाद सुरेंद्र यादव सेक्टर-11 में रहते हैं यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन
देर रात कोई उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ गया। इससे पहले 14 फरवरी को गाड़ी सेक्टर-11 से ही चोरी हो गई थी, लेकिन बाद में गांव भावली के पास मिल गई थी। यादव ने किसी से भी कोई रंजिश या दुश्मनी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन