फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bridegroom beaten outside police headquarter at chandigarh

सुरक्षा मांगने आया था, लड़की वालों ने पीट डाला

Tue, 10 Dec 2013 09:01 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
bridegroom beaten outside police headquarter at chandigarh
पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर एक युवती के परिजनों ने दुल्हे की पिटाई कर दी जब उन्होंने अपनी लड़की के हाथ में चूड़ा पहने हुए देखा। दोनों शादी करवाने के बाद पुलिस हेडक्वार्टर में सुरक्षा मांगने के लिए आए थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे के करीब एक युवक-युवती सेक्टर 9 स्थित चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे। उनके पीछे-पीछे लड़की के परिजन भी पहुंच गए और आते ही युवक को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हेडक्वार्टर के बाहर दुल्हे के साथ हो रही मारपीट को देखकर पुलिस कर्मचारी हैरान हो गए। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक-युवती को अंदर बुलाकर बाकी सभी को बाहर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को एसएसपी आपरेशन आरएस घुम्मन के समक्ष पेश किया। सेक्टर 45 के रहने वाले युवक-युवती ने बताया कि वे दोनों शादी कर चुके हैं और सुरक्षा मांगने आए हैं। उन पर हमला करने वाले लड़की के परिजन हैं जो इस शादी के खिलाफ हैं।


इसके बाद लड़की के परिजनों को भी बुलाया। आखिरकार एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार लड़की सुबह घर से कालेज जाने के लिए कह कर निकली थी। लेकिन घरवालों को कुछ शक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed