{"_id":"c9bec4bd4e79d84e27000580f55556d9","slug":"bribery-case-accused-dsp-plea-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में फंसी डीएसपी की अर्जी खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत मामले में फंसी डीएसपी की अर्जी खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Feb 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख रिश्वत लेते पकड़ी गई पंजाब पुलिस की डीएसपी राका गेरा की जब्त 87 लाख नगदी गहने और सील बैंक लॉकर को खोलने की अर्जी को सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि आय से अधिक का मामला पंजाब में चल रहा है। जिसकेचलते अदालत ने डीएसपी को अर्जी खारिज कर दी।
मोहाली स्थित मुल्लापुर के बिल्डिर के के मल्होत्रा ने सीबीआइ 25 जुर्लाई 2011 को शिकायत दी थी कि मोहाली में तैनात डीएसपी राका गेरा उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
वह उससे दो लाख रुपये की मांग कर रही है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने राका गेरा की सेक्टर 15 स्थित कोठी पर ट्रैप लगाया।
मुल्लापुर के बिल्डिर के के मल्होत्रा एक लाख रुपये लेकर डीएसपी की कोठी पर गए और उन्हें रिश्वत के एक लाख रुपये दे दिए। उसी समय सीबीआई ने डीएसपी को रंगे हाथ दबोच लिय था।
विज्ञापन
सीबीआई को डीएसपी के घर से 87 लाख रुपये कैश, 75 लाख की प्रापर्टी और कागजात बरामद किए थे। सीबीआई ने मामले में राका गेरा के रीडर मनमोहन सिंह को भी गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने बिल्डिर के के मल्होत्रा की शिकायत पर डीएसपी राक गेरा और मनमोहन सिंह केखिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।