{"_id":"572220144f1c1b8d07a915f5","slug":"bribe-news-bribe-case-phagwara-dsp-arrested-taking-bribe-crime-punjab-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी देकर महिला से पैसे मांग रहा था DSP, रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकी देकर महिला से पैसे मांग रहा था DSP, रंगे हाथों गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(कपूरथला)
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा जेल के डीएसपी रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवालाती को कपूरथला जेल में शिफ्ट करने की धमकी देकर महिला से डीएसपी पैसे मांग रहा था, पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। पंजाब विजिलेंस विभाग ने फगवाड़ा सब जेल के डीएसपी को हवालातियों को फगवाड़ा से कपूरथला जेल में शिफ्ट करने की धमकी देकर एक महिला से चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना जालंधर में मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस टीम आरोपी डीएसपी को जालंधर ले गई है।
डीएसपी विजिलेंस जगदीश सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह और दविंदर प्रशाद ने दो घंटे से अधिक समय तक बंगा रोड पर स्थित सब जेल के साथ बने डीएसपी ऑफिस में छापेमारी की। शिकायतकर्ता नीलम कौर वासी पलाही गेट, फगवाड़ा ने ऑल इंडिया एंटी करप्शन के राजीव दुग्गल के साथ मिलकर एसएसपी विजिलेंस जालंधर अलका मीणा को शिकायत दी थी।
शिकायत में कहा गया था कि उसके दो भाई अमृतपाल और गुरजिंदर लड़ाई झगड़े के मामले में फगवाड़ा सब जेल में बंद है। उसने आरोप लगाया कि जब भी वह अपने भाइयों को मिलने जाती है तो डीएसपी जेल जसविंदर सिंह सोढी उनको कपूरथला जेल में शिफ्ट करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगता है। डरा धमका कर डीएसपी सोढी पहले उससे एक बार पांच हजार, फिर आठ हजार रुपये ऐंठ चुका था। अब उससे 10 हजार रुपये और मांग रहा था। बाद में सौदा चार हजार रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन
उसने राजीव दुग्गल के साथ जाकर सारी जानकारी एसएसपी अलका मीणा को दी। वीरवार को टीम ने छापेमारी कर डीएसपी जसविंदर सिंह सोढी को रिश्वत लेते काबू कर लिया। टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी विजिलेंस जगदीश सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम ने शैडो गवाहों की हाजिरी में डीएसपी की टेबल पर पड़ी एक मैग्जीन में रखी रिश्वत की राशि, जिसके नंबर विजिलेंस विभाग के पास थे, बरामद कर ली गई है। आरोपी डीएसपी को भ्रष्टाचार रोकू अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।