{"_id":"5b5b6b2b4f1c1b49778b4ba9","slug":"break-the-glass-of-two-dozen-cars-in-chandigarh-by-thief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आधा दर्जन से ज्यादा युवकों का आंतक, दो दर्जन कारों के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में आधा दर्जन से ज्यादा युवकों का आंतक, दो दर्जन कारों के शीशे तोड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
अपनी टूटी हुई कार के बारे जानकारी देती हुईं नताशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरूवार देर रात कुछ युवकों ने सेक्टर-37 और 40 के रिहायशी इलाके में खड़ी करीब दो दर्जन से ज्यादा कारों में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने अधिकांश कारों के शीशे तोड़ दिए। जिन कारों को क्षतिग्रस्त किया गया है, उनमें ऑडी, फॉर्च्यूनर, फोर्ड, इनोवा, आल्टो समेत अन्य कारें शामिल हैं। कारों को क्षतिग्रस्त करने के अलावा युवक कारों से कीमती सामान भी चुरा ले गए। आरोपियों ने वारदात को अंजाम रात करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच अंजाम दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना हेलमेट पहने एक्टिवा और बाइक पर सवार होकर आए थे। एक एक्टिवा हरियाणा नंबर की थी, लेकिन उसका पूरा नंबर नहीं पता चल सका है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कार मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

क्षतिग्रस्त कार को दिखाते हुए एडवोकेट एमएस बेदी
शीशे टूटने की आवाज सुनी तो आए बाहर
सेक्टर-40 निवासी कार्तिक के अनुसार रात को सेक्टर-19 में रहने वाला उनका भाई अपनी ऑडी कार में उनके घर आया हुआ था। देर रात करीब ढाई बजे उन्होंने घर के बाहर कार के शीशे टूटने की आवाज सुनी। बाहर आकर देखा कि दो एक्टिवा पर सवार युवक कार के शीशे तोड़ वहां से भाग रहे हैं। कार्तिक और उनके भाई के अनुसार आरोपियों ने उनकी ऑडी कार का अगला और पिछला दोनों शीशे ईंट मारकर तोड़ दिया। वहीं ईंट से उनकी कार में कई जगह डेंट पड़े हैं।
शीशे टूटने की आवाज तो सुनी पर ध्यान नहीं दे पाए
सेक्टर-37 निवासी अमर इंदर सिंह के अनुसार रात के समय उन्होंने घर के पास अपनी फॉर्च्यूनर कार पार्क की थी। देर रात शीशे टूटने की आवाज तो सुनाई दी, लेकिन नींद में होने के कारण वह ध्यान नहीं दे पाए। शुक्रवार सुबह जब वह उठे और बाहर आए तो देखा कि उनकी कार का पीछे का शीशा टूटा हुआ है। इसे ईंट से तोड़ा गया था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

टूटे शीशे को दिखाते हुए कार मालिक
सीसीटीवी कैमरे तो लाए पर लगवा नहीं सके
सेक्टर-37 निवासी अश्वनी शर्मा के अनुसार शुक्रवार सुबह जब वह घर के बाहर आए तो देखा कि घर के बाहर पार्क उनके भाई आशीष की कार का आगे का शीशा किसी ने ईंट मारकर तोड़ा हुआ है। उन्होंने बताया की उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सामान लेकर रखा हुआ है, लेकिन अभी तक इलेक्ट्रिशियन के न आने के कारण वह इसे लगा नहीं सके हैं।
पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची तो भागे युवक
पुलिस के अनुसार देर रात एरिया में गश्त कर रही पेट्रोलिंग पुलिस पार्टी वारदात स्थल पर पहुंची तो पुलिस को देख सभी आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया, लेकिन वह काफी स्पीड से निकल गए। पुलिस ने उनका सेक्टर-25 तक पीछा किया, लेकिन उसके बाद वह कॉलोनी एरिया में घुस गए। इसके बाद पुलिस को उनका पता नहीं चला।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि रात को दो एक्टिवा और एक बाइक पर सवार 6-7 युवकों ने सेक्टर-37 और 40 में कारों के शीशे तोड़े हैं। आरोपियों ने कई कारों में रखा हुआ कीमती सामान भी चोरी किया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ कुछ घरों में लगे सीसीवीटी कैमरों की फुटेज भी लगी है, जिनमें आरोपी नजर आ रहे हैं। पुलिस के पास एक स्कूटी का नंबर भी लगा है, जो हरियाणा का है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करेगी।
- राजदीप सिंह, एसएचओ, सेक्टर-39 थाना चंडीगढ़