फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brave sister molester case, SIT announced

एसआईटी जांचेगी, बहनों की 'बहादुरी' या 'बवाल'

Wed, 10 Dec 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 10 Dec 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
brave sister molester case, SIT announced

चलती रोडवेज बस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ के बाद युवकों की पिटाई के मामले में अब एसआईटी गठित की गई है। बराबर में दूसरी जांच भी चलेगी। इसके लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन


एसआईटी में पुलिस उपाधीक्षक अपराध जांच शाखा व इंस्पेक्टर गरिमा को शामिल किया गया है। पूरे मामले पर एसपी शशांक आनंद भी निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि हर पहलु की जांच की जाएगी ताकि सब कुछ साफ हो सके।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने से मामला तूल पकड़ा

brave sister molester case, SIT announced

उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को रोहतक से सोनीपत जा रही बस में आसन गांव के तीन युवकों की गांव थाना खुर्द की दो बहनें पूजा और आरती ने पिटाई की थी। उनका आरोप है कि युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। 30 नवंबर को घटना का वीडियो वायरल होने से मामला तुल पकड़ गया। आरोपी युवक गिरफ्तार हुए और बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

दो दिन बाद इन्हीं दो बहनों का मारपीट का हुडा सिटी पार्क का एक और वीडियो सामने आया और इसी दिन लड़कों में पक्ष में कुछ महिला सवारी आईं। उन्होंने एफिडेविट देकर बयान दिए कि लड़कों ने छेड़छाड़ नहीं की और पूरा मामला सीट को लेकर झगड़े का है। लड़कों के परिजन और ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

सोशल मीडिया पर प्रचार की पुलिस करेगी जांच

brave sister molester case, SIT announced

चलती बस में कथित छेड़छाड़ और मारपीट मामले में सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार को लेकर पुलिस जांच करेगी।

दोनों बहनें पूजा व आरती ने मंगलवार को सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों केसाथ एसपी शशांक आनंद से मुलाकात कर कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। इसे रोकते हुए यह भी जांच की जाए कि ऐसा क्यों हो रहा है और कौन कर रहा है? एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

बहनों के पक्ष में आये सामाजिक संगठन

brave sister molester case, SIT announced

रोडवेज बस में छेड़छाड़ के खिलाफ युवकों की पिटाई करने वाली थाना खुर्द की दोनों बहनों के पक्ष में जिले के कई सामाजिक संगठन उठ खड़े हुए हैं। इसी के तहत मंगलवार को कई संगठनों के लोग लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

नौजवान भारत सभा, छात्र अभिभावक संघ, महिला अधिकार मंच और एआईएसएफ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को लोग इकट्ठा होकर लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर नारेबाजी करते हुए लोगों ने थाना खुर्द की पूजा और आरती के पक्ष में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग उठाई गई कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।

इसके अलावा आरोप भी लगाया गया कि दोनों बहनों पर नजायज रूप से दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में पंकज त्यागी, पूजा मदान, विमल किशोर, माया, मोनिका, राजबाला, सीमा, किरण, सतबीर, देवेंद्र, मनजीत, प्रवीण, मनोज, प्रदीप, सुमित, बबलू आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed