फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   boys tear off lady clothes and did adult activities with her on raod in firozpur

घर से बाहर खींचकर महिला के कपड़े फाड़े, अश्लील हरकतें, वजह चौंकाने वाली

Fri, 26 Aug 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 26 Aug 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
boys tear off lady clothes and did adult activities with her on raod in firozpur
girl raped and sold - फोटो : demo
तीन युवक एक महिला को उसके घर से खींचकर बाहर ले आए और उसके कपड़े फाड़ दिए। युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। मामला पंजाब के फिरोजपुर में सामने आया।
विज्ञापन


गुरुहरसहाए थाने के अंतर्गत एक गांव में तीन आरोपियों ने घर के अंदर से एक महिला को खींच कर सभी के सामने बाहर लाकर उसके कपड़े फाड़े और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन


आरोपी महिला पर गलत नजर रखते थे और महिला उन्हें रोकती थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने महिला को सभी के सामने अपमानित किया। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वाले खड़े हुए तमाशा देखते रहे

boys tear off lady clothes and did adult activities with her on raod in firozpur
डेमो पिक
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात के समय घर पर अकेली थी। आरोपी बलविंदर कुमार, रविंदर कुमार और लखविंदर कुमार उसके घर में जबरदस्ती घुसे और उसे पकड़कर घर से बाहर लाकर उसके कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।

ये तमाशा गांव के लोग देख रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी उस पर गलत नजर रखते थे और वो उन्हें ऐसा करने से रोकती थी इसीलिए आरोपियों ने उसे लोगों के सामने जलील करने के लिए उसके कपड़े फाड़े फिर उससे अश्लील हरकतें की।

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी बलविंदर कुमार, रविंदर कुमार व लखविंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। मामले की तहकीकात सब-इंस्पेक्टर दिपन कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed