फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boyfriend done air firing after seeing girlfriend with another young man in Mohali

इश्क में पंगे: दूसरे लड़के के साथ घूम रही थी गर्लफ्रेंड, यह देख बॉयफ्रेंड हुआ आगबबूला, पिस्तौल निकाल फायरिंग की

Wed, 05 Jan 2022 01:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jan 2022 01:14 AM IST
सार

पंजाब के मोहाली में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे के साथ देखने पर आपा खो दिया। युवक ने पिस्तौल से कई फायर किए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Boyfriend done air firing after seeing girlfriend with another young man in Mohali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मोहाली के फेज-7 स्थित स्कूटर मार्केट में सोमवार देर रात एक युवती से फ्रेंडशिप को लेकर युवकों के दो गुटों में कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक गुट के युवक ने गुस्से में अपनी पिस्तौल निकाल कर 4-5 हवाई फायर कर दिए। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ शहर का माहौल खराब करने और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं और उनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें छापामारी कर रही हैं। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला एक युवती की दो अलग-अलग लड़कों के साथ फ्रेंडशिप से जुड़ा हुआ है। सोमवार को देर रात करीब पौने 11 बजे युवती अपने मौजूदा बॉयफ्रेंड के साथ घूमने आई थी लेकिन इसकी सूचना पाकर युवती का पहला बॉयफ्रेंड भी अपने साथ कुछ युवकों को लेकर वहां आ धमका और युवती से फ्रेंडशिप को लेकर युवकों के दोनों गुटों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


बहस इतनी बढ़ी कि एक गुट के युवक ने गुस्से में पिस्तौल निकालकर 4-5 हवाई फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के सभी लोग मौका देखकर फरार हो गए। इस मामले की सूचना मिलते ही मटौर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जांच शुरू कर दी है। मटौर पुलिस थाने के प्रभारी एसएचओ नवीनपाल सिंह ने बताया कि शहर के बीचोंबीच हवाई फायरिंग करने के मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed