{"_id":"da3cb9ff3130e94fd903e6cfa67ea79c","slug":"boyfriend-deny-to-marry-then-woman-swallowed-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से प्रेमी के इंकार पर युवती का ये खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से प्रेमी के इंकार पर युवती का ये खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Wed, 04 Jun 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के शादी से इंकार करने पर एक युवती ने जहर निगल कर जान दे दी है। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर प्रेमी बूटा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मृतका की माता ने बताया कि उसकी बेटी के पड़ोस में रहते बूटा सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। पिछले दो वर्षों से बूटा सिंह ने उसकी बेटी को शादी कराने का झांसा भी दे रखा था।
विज्ञापन
बयान के अनुसार जब उसकी बेटी ने बूटा सिंह से शादी करने को कहा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। इससे निराश होकर मंगलवार शाम उसने जहरीली वस्तु निगल ली और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बूटा सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।