फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boyfried swallowed poison on girlfriend marrige day

प्रेमिका की शादी के दिन प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत, मां-बाप के उड़ गए होश

Tue, 26 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Updated Tue, 26 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
boyfried swallowed poison on girlfriend marrige day
सांकेतिक तस्वीर
प्रेमिका के शादी वाले दिन एक सिरफिरे आशिक ने ऐसी हरकत कर डाली, देखकर मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। प्यार में नाकाम युवक ने प्रेमिका की डोली उठने के साथ ही अपनी अर्थी उठाने के लिए जहर निगलकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि पारिवारिक सदस्यों ने उसे समय पर अस्पताल पहुंचा दिया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। युवक ने जहर निगलने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। सिविल अस्पताल गुरदासुपर में भर्ती थाना पुराना शाला के गांव नौशहार बहादुर निवासी अमरीक सिंह के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का तीन साल से एक गांव की लड़की से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। लड़की का परिवार शादी के लिए राजी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद जाकर लड़की के परिवार से दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वह किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका ने खुद दी थी शादी करने की खबर

boyfried swallowed poison on girlfriend marrige day
COUPLE
पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि उनका लड़का फिलहाल कुछ नहीं करता। यही कारण है कि लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया, जबकि वह उसे विदेश भेजने के इच्छुक हैं। वह खुद भी एक साल पहले ही विदेश से लौटे हैं और अब बेटे को विदेश भेजने का प्रयास कर रहे थे।

अमरीक की प्रेमिका ने रविवार को उसे फोन करके बताया कि उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी है। अगर वह कुछ कर सकता है तो आज कर ले। इसके बाद अमरीक ने एक सुसाइड नोट लिखकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उसी समय दस्त आने पर परिवार को पता चल गया कि उसने जहर निगला है।

वह उसे समय पर अस्पताल में ले आए। डॉक्टर फिलहाल अब उसकी हालत स्थित बता रहे हैं। जबकि उसने यह सोच कर दवाई निगली थी कि उसकी मौत हो जाएगी और लड़की के शादी के दिन ही उसकी अर्थी उठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed