{"_id":"58cb96664f1c1b275a32a2b6","slug":"boy-shot-on-railway-station-at-bahadurgarh-of-haryana-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ः रेलवे स्टेशन पर बाइक सवार युवक को गोलियों से छलनी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ः रेलवे स्टेशन पर बाइक सवार युवक को गोलियों से छलनी किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बाइक सवार युवक को गोलियों से छलनी किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बाइक सवार युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया। वहीं इस तरह सरेआम गोलीबारी होने से लोगों में दहशत फैल गई है। घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ की है। आसौदा रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक को तीन गोली लगी और वह निढाल होकर गिर गया।
सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं एक जानकार ने इसकी सूचना युवक के घरवालों को भी दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के पिता जगबीर सिंह ने बताया कि युवक का नाम 21 वर्षीय मनीष है। वह एमसीडी दिल्ली में नौकरी करता था। शुक्रवार को वह दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। रास्ते में यह घटना हो गई। उसे भिवानी से दिल्ली जा रही ट्रेन पकड़नी थी।