फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy murder, rohtak murder, crime, rohtak, haryana

रोहतक में चार भाइयों ने खेली खूनी होली, युवक को गोदा

Sat, 26 Mar 2016 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 26 Mar 2016 02:29 PM IST
विज्ञापन
boy murder, rohtak murder, crime, rohtak, haryana
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
रोहतक के सांघी गांव में होली पर चार चचेरे भाइयों ने खूनी खेल खेला। कपड़े पर रंग के छींटे गिरने से पनपी रंजिश ने चारों ने चाकू से गोदकर एक युवक की जान ले ली, जबकि उसके दोस्त को घायल कर दिया। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। मरने वाले युवक 20 वर्षीय विनोद उर्फ मनोज के घायल दोस्त सुमित के बयान पर गांव के दो सगे भाई रवि, रविंद्र उर्फ छोटा और इनके चचेरे भाई मनजीत व विक्रम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अभी तक एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि हत्या से जुडे़ दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में शामिल एक युवक ने दो महीने पहले ही घर में घुसकर मृतक मनोज के चाचा का ईंट मारकर हाथ भी तोड़ा था। पुलिस के मुताबिक विनोद उर्फ मनोज कुमार बृहस्पतिवार को फाग वाले दिन अपने दोस्त सुमित के साथ होली खेल रहा था। पहले तो दोनों अपनी गली में खेल रहे थे। फिर एक गली छोड़कर दूसरी गली में चले गए।
विज्ञापन


गली से मनोज का कोई परिचित गुजर रहा था। मनोज ने उसके ऊपर रंग मिला हुआ पानी डाल दिया। इसी दौरान गली से ही आरोपी रविंद्र उर्फ  छोटा अपने भाई रवि, मनजीत और विक्र म के साथ निकल रहा था। रंग के कुछ छींटे उसके ऊपर गिर गए। रविंद्र ने मनोज से रंग डालने का कारण पूछा। मनोज ने गलती मानते हुए कहा कि होली में थोड़ा बहुत रंग तो गिर ही जाता है। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ ही देर में मनजीत व विक्रम में मनोज को पकड़ लिया और रविंद्र ने उसकी छाती व पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिये। जब सुमित अपने दोस्त मनोज को बचाने आया तो आरोपियों ने उसके भी पेट में चाकू घोंप दिया। सुमित ने चाकू छिनने का प्रयास किया तो उसके हाथ में भी घाव हो गया।

वारदात का पता चलते ही मनोज और सुमित के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को देखकर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को पीजीआई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि सुमित को दाखिल कर लिया गया। सुमित के पेट में 2  टांके और हाथ में 10 टांके आए हैं। अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

अकेला कमाने वाला बेटा था मनोज
मनोज अपने बूढे़ माता पिता का एक ही कमाने वाला बेटा था। वह मेहनत मजदूरी व किराये पर गाड़ी चलाकर परिवार का गुजारा करता था। उसके दो छोटे भाई अभी काम नहीं करते हैं। उसकी मौत के साथ ही परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा।


होली खेलते वक्त रंग गिरने के बाद विवाद हुआ। आरोपी पक्ष के एक लड़के पर रंग गिर गया था। उसी दौरान आरोपियों ने चाकू से वारकर विनोद की हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसआई शमशेर, जांच अधिकारी, सदर थाना।
- एसपी दिनभर गश्त पर, सरेआम कर दी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed