फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy murder, chandigarh boy murder, dhanas boy murder, crime, police, chandigarh police, chandigarh

लहुलुहान हालत में घर पहुंचा, अस्पताल में मौत, हत्या की आशंका

Thu, 14 Jul 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Jul 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
boy murder, chandigarh boy murder, dhanas boy murder, crime, police, chandigarh police, chandigarh
हत्‍या - फोटो : डेमो फोटो
धनास में घर लहुलूहान हालत में घर पहुंचे युवक की जीएमएसएच 16 में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन मोहल्ले में ही रहनेवाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे है। जबकि पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को धनास निवासी नरेश कुमार (19) को तीन चार युवक गंभीर घायल अवस्था में उसको घर पहुंचाया। जिसके बाद उसेक परिजन तुरंत नरेश को जीएमएसएच 16 पहुंचाया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई। मृतक के भाई शीशपाल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे शकाल , विपिन और अन्य दो लड़के घायल हालत में नरेश को घर लाए थे। नरेश के मुंह नाक से बहुत खून बह रहा था। शकाल ने बताया कि नरेश को वही के रहने वाले विंदेश ने उसको पीटा है।
विज्ञापन


शीशपाल का कहना है कि पुलिस ने  आरोपी को पकड़ कर बाद में छोड़ दिया। नरेश दिहाड़ीदार मजदूर था। नरेश तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वही सारंगपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ शादीलाल ने बताया कि जिस व्यक्ति विंदेश पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। विंदेश ने बताया कि वो उसको जबरदस्ती शराब पीने के लिए कह रहा था। वो मना कर के जाने लगा जिस पर नरेश उसके पीछे दौड़ा और वह गिर गया जिस पर उसके नाक मुंह पर चोटें आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। डाक्टरों का बोर्ड से पोस्टमार्ट करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने केबाद बनती कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed